फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The body of the half-burnt woman could not be identified, six teams were engaged to reveal it

Deoria News: अधजली महिला के शव की शिनाख्त नहीं, खुलासे के लिए लगीं छह टीमें

Sat, 28 Dec 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
The body of the half-burnt woman could not be identified, six teams were engaged to reveal it
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के भाटपार रानी-भिंगारी बाजार मार्ग पर बृहस्पतिवार को अधजली महिला के शव मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के बाद ही हत्या कैसे की गई इसका पता चल सकेगा। पर्दाफाश के लिए लगभग आधा दर्जन टीम काम कर रही है। इसमें एसओजी सहित सर्विलांस टीम भी लगी है। बृहस्पतिवार की सुबह भाटपार रानी-भिंगारी बाजार मार्ग पर पकड़ी बाबू कांटा में एक पुल के पास अधजली महिला का शव पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस को निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस टीम मामले के खुलासे में लग गई है। बृहस्पतिवार की देर रात क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ भाटपार रानी व खामपार थानाध्यक्ष के साथ मंत्रणा भी की। पुलिस की हर कोशिश जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करना है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रही पुलिस
खामपार भाटपार रानी, बनकटा, भटनी सहित जनपद के अन्य स्थानों में भी महिला के अधजले शव की शिनाख्त के लिए ग्राम प्रधानों, चौकीदारों के साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। दूसरी ओर पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस को शव के बारे में जानकारियां मिल सकती हैं। वहीं महिला के चेहरे व शरीर को देखकर ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि घटना के पहले उसके साथ मारपीट की गई है, क्योंकि उसके मुंह और नाक के रास्ते काफी खून निकला है। वहीं बिहार पुलिस से भी संपर्क कर महिला का हुलिया शेयर कर शिनाख़्त में सहयोग मांग रही है। घटना के पर्दाफाश के लिए भाटपार रानी, खामपार, भटनी पुलिस सहित एसओजी, सर्विलांस टीमें कार्य कर रही हैं। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने कहा कि मृतका के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। घटना के 72 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाना है, यह एक वैधानिक प्रक्रिया है।
विज्ञापन

पुलिस को आर्केस्ट्रा नर्तकी होने का संदेह

भाटपार रानी। पुलिस कई एंगल से छानबीन में जुटी है। इस दिशा में भी जांच कर रही है कि शव कहीं आर्केस्ट्रा की नर्तकी का तो नहीं है, या फिर हत्या व आत्महत्या का मामला तो नहीं है। पुलिस आर्केस्ट्रा की नर्तकी होने पर ज्यादा संदेह जता रही है। थाना अध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया है कि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed