फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The bike of the person who went to show the fair to the children was stolen

Deoria News: बच्चों को मेला दिखाने गए व्यक्ति की बाइक चोरी

Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The bike of the person who went to show the fair to the children was stolen
भाटपाररानी। नगर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष है। बुधवार की रात बच्चों को नगर के वार्ड नंबर पांच रामपुर लिटिहा में लगी प्रदर्शनी व मेला दिखाने गए ग्राम फुलवरिया निवासी अमित सिंह उर्फ आल्हा की बाइक चोरी हो गई। आसपास खोजने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। लोगों का कहना है कि नगर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है और पुलिस निष्क्रिय हो गई है। दो दिन पूर्व नगर के स्टेशन परिसर से बड़ौदा यूपी बैंक के फील्ड अफसर की बाइक चोरी हो गई। इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व तहसील परिसर से टीकमपार निवासी जामिल की बाइक चोर उठा ले गए थे। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि रात की घटना की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। बाइक चोर गिरोह का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed