फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The beats are increasing uncontrollably when you touch the stairs of the police station ghat

Deoria News: थाना घाट की सीढि़यों को छूने को बेताब सरयू बढ़ा रहीं धड़कनें

Sat, 11 Jul 2026 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The beats are increasing uncontrollably when you touch the stairs of the police station ghat
बरहज में बढ़ा सरयू का जलस्तर 
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में चार दिन से बेतहाशा वृद्धि हो रही है। नदी थाना घाट की सीढि़यों को छूने के लिए मचल रही है। करीब दो किमी दक्षिण बहने वाली नदी ने थाना घाट का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

मानसून के दस्तक देने और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलधार बारिश से सरयू के जलस्तर में बढ़त दर्ज की जा रही है। नदी थाना घाट से काफी दूर दक्षिण की ओर बह रही थी। अब नदी तीन भाग में बहने लगी है। जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद सरयू ने थाना घाट, बरहना, परशुराम, आरती आदि घाटों की सीढि़यों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन

नदी कटइलवा, कुरह परसियां, कपरवार संगम तट पर बंधों पर दबाव बनाने लगी है। ऐसे में तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
परसियां-विशुनपुर देवार के लोग जान जोखिम में डालकर नाव आदि से नदी पार करने पर मजबूर हैं। एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। चिंता की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागलपुर संवाद के अनुसार सरयू नदी किसानों की हजारों एकड़ भूमि को समाहित करते हुए भागलपुर-मईल मार्ग बंधा के पास पहुंच गई है।
बांध से नदी की दूरी महज 100 मीटर बची है। बाढ़ खंड 2014 में तीन और 2020 में दो स्पर का निर्माण कराया था। इससे राहत तो मिली, मगर भागलपुर, छित्तूपुर, देवसिया गांवों के पास कटान करने लगी। इसके बाद बाढ़ खंड डिवीजन ने 12 करोड़ की लागत से 500 मीटर दूरी तक कटानरोधी कार्य कराया गया है। इसके बाद देवसिया गांव की तरफ कटान बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed