{"_id":"6834b9c7023de6373d01dd24","slug":"the-announcement-of-ceasefire-by-the-us-president-is-unfortunate-akhilesh-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-154547-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के राष्ट्रपति के सीज फायर का एलान दुर्भाग्यपूर्ण : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका के राष्ट्रपति के सीज फायर का एलान दुर्भाग्यपूर्ण : अखिलेश
Tue, 27 May 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 27 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इसमें 26 निर्दोष भारतीय मारे गए थे। उस घटना को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, मगर आतंकवादियों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति के सीज फायर का ऐलान दुर्भाग्यपूर्ण
वह सोमवार को टाउन हाॅल परिसर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत है समृद्ध भारत है। हमारी सेना जैसी दुनिया में कोई सेना नहीं है। उसका कोई तोड़ नहीं है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाना शुरू किया था। लोग बहुत उम्मीद लगाए थे कि पाकिस्तान को इस बार सख्त सबक सीखने को मिलेगा। अभी सबक कुछ ही कदम सिखाया गया था कि तीसरे राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीज फायर का ऐलान कर दिया।
यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे अंदरूनी मामले में तीसरे राष्ट्र के राष्ट्रपति ऐलान कर रहे हैं। यही नहीं पिछले 11 दिन में 10 बार इस बात को दोहरा चुके हैं और धानमंत्री ने अब तक उसका खंडन नहीं किया। विदेश मंत्री कहते हैं कि पाकिस्तान में हमले की सूचना हमने पहले ही दे दी थी। यह कौन सी कूटनीति है कि आपने हमले की सूचना पहले ही दे दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांबाज महिला अफसर पर भाजपा का एक मंत्री उन्हें आतंकियों की बहन कहता है और हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान लेने के बावजूद न मंत्री हटाए गए न पकड़े गए।