Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The administration's strictness has had an effect.

Deoria News: प्रशासन की सख्ती का दिखा असर, दूसरे दिन भी सड़क से नहीं दिखीं दुकानें

Mon, 30 Nov 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The administration's strictness has had an effect.
सलेमपुर। नगर में जाम और अतिक्रमण की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाने और दुकानदारों को नोटिस जारी करने के बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन भी गांधी चौक से तहसील गेट तक सब्जी की दुकानें नहीं सजीं। सड़क की पटरी खाली रहने से आवागमन अपेक्षाकृत सामान्य रहा। सब्जी की पुरानी मंडी में दुकानदारों के पहुंचने से खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


गांधी चौक से तहसील होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले प्रमुख मार्ग पर सुबह लगने वाली सब्जी मंडी लंबे समय से जाम का कारण बनी हुई थी। रेलवे की दुकानों के सामने सड़क की पटरी पर सब्जी की दुकानें लगने और भारी वाहनों के खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता था। सुबह चार से आठ बजे तक यहां वाहनों की लंबी कतार लगती थी। इससे रेलवे स्टेशन, तहसील, ब्लॉक कार्यालय, ग्राम न्यायालय और अस्पताल जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


लगातार जाम की समस्या और वृद्ध कलाधर मणि त्रिपाठी की मौत के बाद यातायात व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती दिखाई। 25 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जगह खाली करने की चेतावनी दी गई। साथ ही, प्रचार वाहन से नगर में एलान कराकर स्पष्ट किया गया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना वसूला जाएगा और जबरिया अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शनिवार को भी सड़क पर सब्जी की दुकानें नहीं लगी थीं। रविवार को दूसरे दिन भी स्थिति कायम रही। दुकानदारों के पुरानी मंडी में पहुंचने से वहां खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। सड़क खाली रहने से राहगीरों को आवागमन में राहत मिली। हालांकि लोगों का कहना है कि इस व्यवस्था को स्थायी बनाए रखने के लिए प्रशासन को नियमित निगरानी करनी होगी। केवल कुछ दिनों की सख्ती के बाद फिर पुरानी स्थिति लौट आई तो जाम की समस्या दोबारा खड़ी हो सकती है।

...
अतिक्रमण को लेकर काफी दिक्कतें होती थीँ। अतिक्रमण हटने के बाद आवागमन में सुविधा मिलेगी। अब रेलवे स्टेशन व अस्पताल आने-जाने में कोई दिक्कतें नहीं आएगी

- रमाकांत मिश्र भोला

...

प्रशासन को अतिक्रमण वाले स्थान पर नियमित पुलिस की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि पुन: अतिक्रमण न हो सके। कई बार अतिक्रमण हटाया गया मगर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।

- नवीन तिवारी

...

कोट

अब निर्धारित स्थान पर अब दुकाने लगाई जाएंगी। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित व्यवसायी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी

क्षितिज द्विवेदी एसडीएम सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed