फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tender of Nagar Panchayat cancelled, investigation started

Deoria News: नगर पंचायत का टेंडर निरस्त, जांच शुरू

Tue, 05 Aug 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tender of Nagar Panchayat cancelled, investigation started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर ने पहले से पूर्ण कई परियोजनाओं के निर्माण कार्यों का टेंडर निकाल दिया था। मामला उजागर होने के बाद हरकत में आई नगर पंचायत ने सोमवार को आननफानन टेंडर निरस्त कर दिया। उधर, एसडीएम ने मामले की जांच के लिए तहसील स्तरीय टीम गठित कर दी है।
साथ ही, पूर्व में हुए कार्यों पर किसी प्रकार का भुगतान न किए जाने के निर्देश दिए हैं। इससे कर्मचारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।
नगर पंचायत सलेमपुर में पुराने कार्य को नया दिखाकर टेंडर निकालकर भुगतान करने का मामला उजागर होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसे संज्ञान में लिया। जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत ने 22 जुलाई को 12 परियोजनाओं पर टेंडर निकाला गया था। इसमें कई ऐसी परियोजनाएं शामिल हैं, जिनका पूर्व में निर्माण कार्य कराया जा चुका है। इसकी शिकायत लोगों ने उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ईओ महेंद्र पांडेय ने टेंडर में पहले से निर्माण हो चुके कई परियोजनाओं को निरस्त कर दिया। एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने पूरी टेंडर प्रकिया को संदिग्ध मानते हुए तहसील स्तरीय टीम गठित कर जांच बैठा दी है। साथ ही, एसडीएम ने सोमवार को जिम्मेदारों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed