फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   temperature on 43

Deoria News: तापमान एक डिग्री और चढ़ा, 43 पर पहुंचा

Thu, 30 May 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 May 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
temperature on 43
दिन के साथ रात के गर्म रहने से लोगों की बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी, आगरा सहित कई जिलों में गर्मी कहर बरपा रही है। दो दिन पहले तापमान में कमी आई। पारा लुढ़क कर 40 डिग्री के नीचे आ गया था, लेकिन फिर पारा बढ़ गया है। बुधवार को जिले में भी तापमान एक डिग्री सेल्सियस चढ़ गया और पारा 43 डिग्री पहुंच गया। झुलसा देने वाली धूप से लोग बेहाल रहे। दिन की तरह ही रात भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। हालांकि, मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार से मौसम में बदलाव की संभावना है।
दो दिन पहले हवा के साथ बारिश से तापमान में नरमी आई थी, लेकिन उसके बाद पारा चढ़ने लगा है। मंगलवार को जहां पारा 42 डिग्री रहा, वहीं, बुधवार को एक डिग्री और चढ़ गया। सुबह धूप निकलने के बाद आठ बजे ही गर्मी महसूस होने लगी। 10:30 बजे तक धूप काफी तेज हो गई और तापमान करीब 39 डिग्री हो गया। इसके बाद दोपहर में पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। घर से बाहर निकलने में लोगों को सोचना पड़ रहा था, जो लोग निकले वह जल्द से जल्द गंतव्य को पहुंचने में लगे थे।
विज्ञापन

धूप इतनी तेज थी कि लग रहा था कि झुलसा देगी। गर्मी के कारण लोगों को बेचैनी, घबराहट महसूस हो रही थी। दोपहर में सड़कों पर कम ही संख्या में लोग दिखे। भीषण गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित करके रख दी है। घरों में भी लोगों को परेशानी हो रही है। पंखा, कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। घर में बैठे लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे। बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे। घर बाहर निकलने पर कपड़े पसीने से भीग जा रहे थे। कुछ ही देर बाद गला सूख जा रहा था। थोड़ी-थोड़ी देर पर प्यास लग रही थी। सड़कों पर निकले लोग सिर ढके नजर आ रहे थे। महिलाएं व युवतियां भी सिर व चेहरा ढक कर निकली थीं। बाजारों में भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह से ही मरीजों की भीड़ थी। गर्मी के कारण मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12:30 बजे तक ओपीडी में कुछ विभाग को छोड़कर अधिकतर जगह खाली हो गई थी।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रेमल कमजोर पड़ गया है। बृहस्पतिवार से पुरवा हवा के चलने के आसार हैं, जिसके कारण तापमान में गिरेगा और मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार मध्यम और शनिवार को हल्की बारिश के आसार हैं। एक जून से राहत मिलने की संभावना है।


पुरवा और पछुआ हवा के संक्रमण से बारिश के आसार दिख रहे हैं। इसके साथ मौसम में बदलाव होगा। शुक्रवार से बारिश की संभावना है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
-डॉ. उदयभान मद्धेशिया, एसोसिएट प्रोफेसर, भूगोल विभाग,
बीआरडीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed