फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teft in mobile phone shop

Deoria News: मोबाइल फोन की दुकान में चोरी

Sun, 08 Jan 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
teft in mobile phone shop
मोबाइल फोन की दुकान में चोरी
विज्ञापन

सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया बाजार में शनिवार की रात में चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान के शटर का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी समेत लाखों का सामान उड़ा लिया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने दुकानदार को रात्रि में ही दे दी। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कर्रवाई की मांग की है।
सीतापट्टी गांव निवासी हसन रजा पुत्र अकरम खान की बंजरिया बाजार में दक्षिण चौराहे पर स्टेशनरी और मोबाइल फोन के सामान आदि रखे थे। शनिवार की देर शाम में रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात्रि में 11:30 बजे के करीब अगल-बगल के लोगों ने उन्हें फोन करके दुकान में से कुछ आवाज आने की बात बताई। तुरंत बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के शटर का ताला टूटा था।
विज्ञापन

उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो पांच हजार रुपये समेत 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 25 नेटबैंड ब्लूटूथ, इयरफोन और 30 वायरलेस ब्लूटूथ इयरफोन आदि सामान गायब थे। दुकान के अन्य सामान बिखरे पड़े थे। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद थे। इसमें चोर अपने चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed