{"_id":"6967e109e879c1e84709d396","slug":"teenagers-body-found-hanging-from-a-tree-murder-charge-filed-deoria-news-c-208-1-deo1023-172587-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 15 Jan 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास बुधवार सुबह 16 वर्षीय किशोरी का आम के पेड़ से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक बरियारपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-तीन पकड़ियार निवासी महेंद्र चौहान अब वार्ड नंबर-12 साहू टोला में घर बनवाकर रहते हैं। उनकी बेटी नंदनी (16) हाईस्कूल की छात्रा थी।
वह मंगलवार सुबह नित्य क्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। बुधवार सुबह कूड़ा प्रबंधन केंद्र के पास पेड़ से उसका शव लटका मिलने की सूचना मिली। शव उसके ही शाल के बने फंदे से लटका था।
विज्ञापन
सूचना पर बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लड़की के पिता महेंद्र चौहान और मां कलपाती देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। इन लोगों ने वार्ड के ही दो युवकों पर अगवा कर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।
बैग में मिले नंबर की हो रही जांच : परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब नंदिनी का कुछ पता नहीं लगा तो उसके कपड़े व स्कूल बैग की जांच की गई। इस दौरान बैग से कॉपी पर लिखा एक लड़के का मोबाइल नंबर मिला। लड़का भी इसी नगर पंचायत के दूसरे वार्ड का निवासी है। संवाद