फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Teenager dies due to drowning in Saryu

Deoria News: सरयू में डूबने से किशोर की मौत

Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to drowning in Saryu
भागलपुर। सरयू नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर चुम्बक से सिक्का ढूंढने नदी में गया था। शव को मईल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। मईल थानाक्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी कृष्णा राजभर उम्र 9 वर्ष पुत्र राम आज्ञा राजभर मंगलवार की शाम तुर्तीपार रेलवे पुल के नीचे ट्रेन यात्रियों द्वारा सरयू नदी में पूजा के उद्देश्य से फेंके गए सिक्कों को रस्सी में चुम्बक बांधकर नदी के पानी निकाल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों के मना करने के बाद भी वह परिजनों को चकमा देकर फिर सिक्का निकालने चला गया। देर शाम तक किशोर घर वापस नहीं आया तो परिजन उसे घर व गांव में देर रात तक खोजते रहे लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिजन ढूढ़ते हुए नदी की तरफ पहुंचे तो रेल पुल के पिलर नंबर सात के नीचे नदी के पानी भरे गढ्ढे मे शव दिखाई दिया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। किशोर एक बहन तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता रामआज्ञा पूर्व बीडीसी सदस्य रह चुके हैं। मजदूरी और मछली पकड़ कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिजन रोते रोते मूर्छित हो जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे भागलपुर चौकी प्रभारी डॉ.महेन्द्र कुमार हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल गोविंद सिंह, कांस्टेबल इसरार मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed