{"_id":"625b05ab2057047c9c7bf6a1","slug":"teenager-dies-after-being-hit-by-tractor-deoria-news-gkp433604542","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत
बरहज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर पैना गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
पैना गांव निवासी विपिन सिंह 14 वर्ष पुत्र हरेंद्र सिंह सुबह साइकिल से किसी काम से चौराहे पर जा रहा था। लोगों के अनुसार, वह अभी सड़क पर पहुंचा था कि ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। विपिन के ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। मां सीमा देवी और बड़ी बहन सुहानी दहाड़े मारने कर रोले लगीं। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने लाया गया है।
‘अब किसे राखी बांधूंगी’
बरहज। पैना पूरब पट्टी निवासी हरेंद्र सिंह की दो संतान सुहानी और विपिन थे। उनको क्या पता था कि समय को कुछ और ही मंजूर है। सड़क हादसे में पुत्र की मौत के बाद पिता हरेंद्र, बहन सुहानी का रो-रो कर बुरा हाल था। सुहानी यही कहकर रो रही थी कि वह अब किसे राखी बांधेगी।