फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   teacher terminated in allegation of fake certificate

फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार 12 साल से नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

Thu, 16 Jun 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
teacher terminated in allegation of fake certificate
फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार 12 साल से नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त
विज्ञापन

देवरिया। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अगया की प्रधानाध्यापक रीता यादव को बीएसए ने बुधवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उन पर फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी हासिल करने का आरोप था। विभागीय जांच एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन में उनके शैक्षिक अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। तीन जून को विभाग की ओर से उन्हें अंतिम नोटिस भी दी गई थी। हालांकि उनके उपस्थित नहीं होने पर एवं कोई जवाब नहीं दिए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

बीएसए संतोष कुमार राय ने बुधवार को बताया कि देवरिया सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अगया की प्रधानाध्यापक रीता यादव के बीए और बीएड परीक्षा के अंकपत्र का सत्यापन लखनऊ विश्वविद्यालय से कराया गया। वहां के परीक्षा नियंत्रक ने अवगत कराया है कि रीता यादव पुत्री एलबी यादव बीए वर्ष 2000, अनुक्रमांक 8530277 के स्थान पर अशोक कुमार गुप्ता पुत्र केपी साह का नाम अंकित है। वहीं रीता यादव पुत्री एलबी यादव बीएड परीक्षा वर्ष 2003, अनुक्रमांक 346045 के स्थान पर रीता कुमारी पुत्री बीएन गुप्ता का नाम अंकित है। एसटीएफ लखनऊ की ओर से साक्ष्यों के साथ भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर इनके खिलाफ जांच कार्यवाही शुरू की गई थी। इसमें इनके बीए एवं बीएड के अंक पत्र कूटरचित एवं फर्जी पाए गए हैं। शिक्षिका को फरवरी में इस संबंध में साक्ष्य के साथ स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। उनकी ओर से कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया। तीन जून को उन्हें अंतिम नोटिस भी जारी किया गया। हालांकि वह उपस्थित नहीं हुई। वह विभाग में जुलाई 2010 में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त हुई थीं। फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद उन्हेें अध्यापक सेवा नियमावली एवं विभागीय नियमों के तहत सेवा से बर्खास्त किया जाता है। साथ ही देवरिया सदर के खंड शिक्षा अधिकारी को कि संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed