फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Talks with the secretary failed, teachers will surround the assembly on 21st

Deoria News: सचिव से वार्ता विफल, 21 को शिक्षक घेरेंगे विधानसभा

Sat, 19 Apr 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 19 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Talks with the secretary failed, teachers will surround the assembly on 21st
संवाद न्यूज एजेसी देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर सचिव माध्यमिक शिक्षा से हुई वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में संगठन की ओर से 21 अप्रैल को शिक्षक ईको गार्डन लखनऊ में धरना एवं विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सेवा सुरक्षा की धारा 21, 18, 12 को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग अधिनियम में समाविष्ट किए जाने को लेकर संगठन के प्रतिनिधियों को सचिव माध्यमिक शिक्षा ने वार्ता के लिए बुलाया गया था।
उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को वार्ता के क्रम में सेवा सुरक्षा के मुद्दे के पक्ष में कई मांगें रखी गई। उपस्थित अधिकारियों ने इस पर सहमति जताई और आश्वासन दिया गया कि दो माह में सेवा सुरक्षा व पदोन्नति की समस्या हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ सरकार साैतेल व्यवहार कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
ऐसे में संगठन दो माह के लिए आंदोलन स्थगित कर दें। इस पर लिखित आश्वासन की मांग की गई, पर सचिव स्तर से असमर्थता जताए जाने पर यह निर्णय लिया गया कि पूर्व में निर्धारित 21 अप्रैल को धरना 9 प्रदर्शन कार्यक्रम यथावत रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed