फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   taiequandoe test

Deoria News: ताइक्वांडो कलर बेल्ट में दिखाया दमखम

Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
taiequandoe test
...फोटो समाचार-
विज्ञापन

देवरिया वुशु एसोसिएशन की ओर से आयोजित हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जीवन मार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल में रविवार को देवरिया वुशु एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट दिया गया।
देवरिया वुशु एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने अटैक डिफेंस, पंचिंग, किकिंग और पुमसे का बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसमें रिद्धिमन सिंह, गरविका, मनीष को ह्वाइट बेल्ट से येलो बेल्ट अनन्या श्रीवास्तव, प्रणव भगत, असीम सिद्दीकी, सार्थक श्रीवास्तव, अभिजीत यादव, दिव्यांशु तिवारी, आयुष्मान सिंह को येलो बेल्ट से आरेंज बेल्ट, विग्नेश वैश्य, स्वस्तिका जायसवाल, घृति सिंह, आस्तिक शाही, आदर्श राज सोनी, आयांश सिंह, संस्कृति शुक्ला, ओमांश श्रीवास्तव को आरेंज बेल्ट से ग्रीन बेल्ट, सक्षम सिंह, वैष्णवी पटेल, वेद प्रताप सिंह, अरीबा कमर, मानवी जायसवाल, यशदीप तिवारी को ग्रीन बेल्ट से ब्लू बेल्ट, अफीफा कमर, नवनीत राज सिंह को उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद परपल बेल्ट से ब्राउन बेल्ट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक ताइक्वांडो प्रशिक्षक रामकेश सिंह व मंटू यादव व कराटे की सीनियर खिलाड़ी अंशु वर्मा रहीं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने विजेताओं के नाम घोषित किए। कोषाध्यक्ष अवध किशोर चौधरी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रिंसिपल सिस्टर डेजी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्कूल की सिस्टर रमोना, सिस्टर रोशनी, सिस्टर मनीषा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed