फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Suspended Inspector's anticipatory bail application rejected

निलंबित दरोगा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Suspended Inspector's anticipatory bail application rejected
निलंबित दरोगा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

देवरिया। सलेमपुर में तैनात रहे निलंबित दरोगा आदित्य कुमार सम्राट की अग्रिम जमानत अर्जी को सोमवार को अपर जिला जज पॉक्सो तृतीय ने खारिज कर दी। दरोगा पर आरोप है कि एक महिला के साथ नग्न रहते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया था। पीड़ित महिला ने छह मार्च को सलेमपुर कोतवाली में छेड़खानी, धमकी देने व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
सलेमपुर कोतवाली में कुछ माह पहले तैनात रहे दरोगा आदित्य सम्राट पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। कुछ तस्वीरें भी रखी थीं। उनको दिखाकर महिला को डराकर शोषण करता था। जब महिला ने दारोगा से शादी करने का प्रस्ताव रखा तो दरोगा मुकर गया।
विज्ञापन

इसके बाद 26 फरवरी को बदनाम करने के इरादे से उसने सलेमपुर के सीओ के ग्रुप पर वीडियो व फोटो को पोस्ट कर दिया। महिला को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से दरोगा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed