{"_id":"623b57d36eddf746735f858b","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-affect-the-integrity-of-the-examination-deoria-news-gkp430837211","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
देवरिया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 मार्च से आयोजित हाईस्कूल इंटर की परीक्षाएं नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। सभी परीक्षा केंद्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ टाउनहाल सभागार में बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के दौरान उनके दायित्व के साथ कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 218 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाई स्कूल में 67,802 विद्यार्थी तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 56,751 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया है। परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट तथा 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। नौ परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील तथा चार परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित किया गया है। एलआईयू, पुलिस बल, सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रथम एवं द्वितीय पाली में प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे और उसकी आख्या कंट्रोल रूम तथा जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिसकी निगरानी विद्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं मोबाइल को लाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं। डबल लॉक को स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की ओर से खोला तथा बंद किया जाएगा। जिस अलमारी को प्रश्नपत्रों के लिए डबल लॉक अलमारी बनाया गया है, उसमें प्रश्न पत्र के अतिरिक्त कोई अन्य सामग्री नहीं रखी जाएगी।
परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र के प्रकटन की दशा में संबंधित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को उत्तरदायी माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम रुद्रपुर, डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, बीएसए संतोष कुमार राय सहित विभिन्न अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद थे।
कंट्रोल रूम का किया गया है गठन
जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से जुड़ी शिकायतों को दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका संपर्क नंबर 959856 5105 व 9651045429 है। परीक्षार्थी परीक्षा से जुड़े प्रश्नों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र के साथ आधार और रजिस्ट्रेशन कार्ड अनिवार्य
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ आधार और रजिस्ट्रेशन कार्ड लाना आवश्यक होगा। परीक्षा सुबह और शाम दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली प्रात: 8:00 से 11:15 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:00 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित होगी।