{"_id":"607dcc8b8ebc3e8da825a32b","slug":"stopped-leakage-of-gas-tanker-deoria-news-gkp3924994200","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की टीम ने 26 घंटे बाद रोका टैंकर से गैस रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज की टीम ने 26 घंटे बाद रोका टैंकर से गैस रिसाव
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। प्रयागराज से आई सुरक्षा टीम ने 26 घंटे बाद टैंकर से हो रहे गैस रिसाव को बंद किया। लीकेज बंद होने के बाद टैंकर को अधिकारियों ने सीधा कराया। इसके बाद दोपहर तीन बजे से देवरिया-कसया मार्ग पर आवागमन चालू हो गया। रविवार से ही तरकुलवा पुलिस मौके पर मौजूद रही।
कोलकाता से भारत पेट्रोलियम का एलपीजी लेकर बैतालपुर डिपो आ रहा टैंकर रविवार की दोपहर देवरिया-कसया मार्ग के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कोन्हवलिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था। इसमें 36 टन एलपीजी भरा हुआ था। टैंकर पलटने से चालक दिलशाद निवासी प्रयागराज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर तरकुलवा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा, अग्निशमन विभाग के सीओ शंकर शरण राय और बैतालपुर डिपो के सुरक्षा अधिकारी स्नेहिल सोनी दल बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने गैस रिसाव रोकने और लीकेज बंद करने की कोशिश की। लेकिन लीकेज बंद नहीं किया जा सका। सोमवार को प्रयागराज डिपो के सेफ्टी ऑफिसर नसरुल कमर, सहायक सुभाष यादव, मिथिलेश तिवारी और मुकेश की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टैंकर को सीधा करने के लिए गोरखपुर से तीन हाइड्रोलिक प्रेशर क्रेन मंगवाए गए। प्रयागराज के सुरक्षा अधिकारी ने घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग करा दी थी। इसके बाद प्रयागराज और बैतालपुर की टीम ने गैस लीकेज को बंद करने का प्रयास शुरू किया। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गैस रिसाव को रोकने में सफलता पाई। लीकेज बंद होने के बाद टैंकर को सीधा कराया गया। लीकेज बंद होने और टैंकर के सीधा होने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। सोमवार की दोपहर तीन बजे देवरिया-कसया मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। वाहन को सीधा करने के बाद अधिकारियों ने अपनी देखरेख में टैंकर को कुशीनगर होते हुए बैतालपुर पहुंचाया। अधिकारियों के मुताबिक, देवरिया के रास्ते से इसलिए टैंकर को नहीं ले जाया गया क्योंकि बरारी गांव के पास बैतालपुर को जोड़ने वाला पुल खराब हो गया है। साथ ही भीड़ भाड़ वाले जगह पर टैंकर में आग लगने की आशंका थी। इसलिए फोरलेन के रास्ते टैंकर को बैतालपुर डिपो ले जाया गया।