{"_id":"5f206a9e8ebc3e9ed3112cff","slug":"stop-social-evils-deoria-news-gkp359837645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए उठाएं ठोस कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए उठाएं ठोस कदम
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। सीएचसी की ओर से सिटीजन ड्यूटीज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत पयासी में किया गया। मुख्य अतिथि एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि भारत अब बदल चुका है। पूरा देश डिजिटल हो रहा है। तकनीकी का सदुपयोग करना है न कि दुरुपयोग। छोटे-छोटे मामले को गांव में ही बैठकर समझौते से निपटा लिए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि गांव में पढ़ने वाले बच्चों को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए प्रशासन को जहां ठोस कदम उठाने की जरुरत है, वहीं जनमानस को भी इसके प्रति जागरूक होना होगा। अंत में सभी लोगों को संविधान की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक श्याम बहादुर यादव, पवन उपाध्याय, सुधीर जायसवाल, अवधेश, ऋषिकेश सिंह, राहुल सिंह, एडीओ पंचायत एवं ग्राम प्रधान राजेश सिंह, अवधेश कुशवाहा, तेजबहादुर, जेपी मिश्रा, वीर बहादुर, श्रवण यादव, पिंटू सिंह, साधु सिंह, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।