फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stir in political streets over matter linked to SP district president

Deoria News: मामला सपा जिलाध्यक्ष से जुड़ने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल

Sat, 12 Jul 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Stir in political streets over matter linked to SP district president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/बरियारपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार टोला में बुधवार को परमहंस की पिटाई से संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब जिले के लिए हाईप्रोफाइल हो गया है। शुक्रवार को भी गांव में कई नेता पहुंचे। परिवार वालों की सुरक्षा में पुलिसकर्मियों की तैनात कर दी गई है।
सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार लोगों पर केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में खूब हलचल मची है। लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर, परहंस के परिवार से मिले सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने न्याय का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार निवासी परमहंस को मंगलवार को घर से उठाकर लेजाकर कुछ लोगों ने पिटाई कर उसे लाकर देर-रात में दरवाजे के पास फेंक दिया, जिससे परमहंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे सोनू कुमार ने गांव निवासी सपा जिलाध्यक्ष के बेटे समेत चार के खिलाफ पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिसपर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जैसे ही पता चला कि मामला सपा के जिलाध्यक्ष के परिवार से जुड़ा है। गांव में बसपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता मृतक के दरवाजे पर पहुंच परिवार काे ढांढस बंधाते नजर आए और घटना को राजनीतिक रंग दिया जाने लगा है।
केस दर्ज होने के बाद परिजनों ने अपने सुरक्षा की मांग की। जिसपर तत्काल पुलिस बल की तैनाती की गई है। शुक्रवार को भी मृतक के दरवाजे पर राजनीतिक दलों का आना-जाना लगा रहा। मामला सपा जिलाध्यक्ष से जुड़े होने से राजनीतिक गलियारों में वारदात की खूब चर्चाएं हो रही है।
बताते चलें कि गुरुवार देर रात को परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार रात को सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मृतक के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय और सरकारी सहायता मुहैया कराई जाए।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया है और प्रशासन को सख्त कार्रवाई का निर्देश भी दिया हैं। कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सुरक्षा की दृष्टि से दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed