फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   step brother murdered 2 brothers

सौतेले भाई ने सो रहे दो भाइयों की गला रेतकर की हत्या

Wed, 11 May 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
step brother murdered 2 brothers
पुलिस उप महानिरीक्षक ने गौरीबाजार के देवतहा टोला छितही में दोहरे हत्याकांड का निरीक्षण किया।सं - फोटो : DEORIA
सौतेले भाई ने सो रहे दो भाइयों की गला रेतकर की हत्या
विज्ञापन

आरोपी सहित तीन गिरफ्तार, पिता ने की थी दो शादियां, पहली पत्नी के पुत्र ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार/देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम देवतहां टोला छितहीं में बुधवार की भोर में करीब पांच बजे सौतेले भाई ने धन की लालच में घर के बरामदे में सोते समय दो सगे भाइयों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर डीआईजी/एसपी डॉ. श्रीपति मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर सौतेले भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम देवतहां छितही टोला निवासी श्रीनिवास प्रसाद ने दो शादियां की हैं। श्रीनिवास दुबई में रहकर नौकरी करते हैं। उनके साथ पहली पत्नी कुसुम का पुत्र जितेंद्र भी रहता है जबकि एक पुत्र राजू घर पर रहता है। पुलिस के अनुसार राजू, उसकी मां कुसुम एवं भाभी अर्चना को यह आशंका थी कि उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी मंशा देवी को अधिक रुपये भेजते हैं। मंशा के दो पुत्र अजय (19) और अभिषेक (14) हैं। दोनों बुधवार की भोर में घर के बरामदे में एक ही साथ सो रहे थे। मां मंशा शौच के लिए बाहर गई थीं। उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी राजू ने चाकू से दोनों सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसओ विपिन मलिक गांव पहुंच गए और आरोपी राजू सहित कुसुम देवी व अर्चना देवी को हिरासत में ले लिया है। डीआईजी गोरखपुर रविंद्र जे गौड़, एसपी श्रीपति मिश्र, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, सीओ रुद्रपुर जिलाजीत एवं स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मंशा देवी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed