{"_id":"58ac76c24f1c1b2b69b24210","slug":"starting-a-new-tradition-in-the-sp-chair-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सपा में कुर्सी छीनने की नई परंपरा शुरू’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सपा में कुर्सी छीनने की नई परंपरा शुरू’
देवरिया
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
बलटिकरा चौराहे पर राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/बघौचघाट। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को लाइन में खड़ा करा दिया। सबसे अधिक परेशानी दलित समाज के लोगों की हुई है। बसपा की सरकार बनी तो प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा कर दिया जाएगा। सतीश चंद्र मिश्र मंगलवार को पथरदेवा विधानसभा इलाके के बलटिकरा चौराहे पर पार्टी प्रत्याशी नीरज वर्मा के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर शिक्षक पति-पत्नी को एक विद्यालय पर नियुक्त करने की व्यवस्था की जाएगी। सिपाहियों को बगल के जिलों में तैनाती मिलेगी। सपा सरकार के भ्रष्ट कार्यों की जांच कराई जाएगी। दोषी जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा असंस्कारिक पार्टी हो गई है। इसमें कुर्सी छीनने की नई परंपरा शुरू हुई है। देश की जनता ने इसे देखा है।
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पिता और चाचा का सम्मान नहीं कर सकता, प्रदेश की जनता का सम्मान कैसे करेगा? केंद्र की भाजपा सरकार झूठी है। केवल बातों में देश की जनता को बहकाने का कार्य किया जा रहा है। इस बात को जनता भी बखूबी समझ चुकी है। हम पूूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। सभा को पूर्व एमएलसी संजीव द्विवेदी, ओंकारनाथ शास्त्री, महेश प्रसाद, अंगद चौबे, नियाज अहमद आदि ने संबोधित किया। इस दौरान गुलाम लारी, नौशाद राजा, दीनानाथ भारती, महेंद्र यादव, रामअवध प्रसाद आदि मौजूद रहे।