{"_id":"64d5247907d44abf4d0823e9","slug":"sp-leaders-protested-by-planting-paddy-in-pits-on-the-road-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-3805-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क पर गड्ढे में धान की रोपाई कर सपा नेताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क पर गड्ढे में धान की रोपाई कर सपा नेताओं ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महदहा चौराहा से भटनी जोड़ने वाली सड़क पर सिसवा पांडेय गांव में बने गड्ढे में सपाइयों ने की धान की रोपाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। महदहा चौराहा से भटनी को जोड़ने वाली बीच सड़क पर सिसवा पांडेय गांव में बने गड्ढे में बृहस्पतिवार को सपा के नेताओं ने धान की रोपाई का विरोध जताया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर यह मार्ग तत्काल बनाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
सपा के राष्ट्रीय सचिव महिला सभा रंजना भारती के नेतृत्व में सपा नेताओं ने बीच सड़क पर बने गड्ढे में लगे पानी में धान की रोपाई कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। राष्ट्रीय सचिव महिला सभा ने कहा कि देश और प्रदेश में पूरी तरह से भ्रष्टाचार बढ़ गई है। प्रदेश की अधिकांश सड़कें गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, लेकिन सरकार के कान में जून तक नहीं रेंग रहा है। प्रमोद गौतम ने कहा कि प्रदेश के नौजवान, किसान परेशान हैं। भाजपा सरकार में नौजवान नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इस दौरान प्रदीप यादव, योगेश यादव, मिथिलेश यादव और सतेंद्र आदि मौजूद थे।