{"_id":"5f4beccd8ebc3ea9ff3d31c7","slug":"sp-deoria-news-gkp3636726184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से बोलीं हरेंद्र की मां, आरोपी दे रहे हैं धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी से बोलीं हरेंद्र की मां, आरोपी दे रहे हैं धमकी
विज्ञापन
सोहनपुर में पुलिस अधीक्षक ने मृतक हरेंद्र चौरसिया के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिटाई से मौत का मामला, पुलिस अधीक्षक ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहनपुर। स्थानीय गांव में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार से रविवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र मिले और घटना की जानकारी ली। घरवाले बनकटा पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए बोले कि साहब आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वह धमकी भी दे रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में हुई मारपीट में बीच-बचाव करने गए हरेंद्र चौरसिया की पिटाई से मौत हो गई थी। बनकटा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। रविवार दोपहर में एसपी अचानक पीड़ित के घर पहुंचे। हरेंद्र की मां सुगंती देवी, पत्नी कमलावती देवी से मिले और घटना के बारे में जानकारी ली। मां सुगंती देवी ने रोते हुए एसपी से कहा कि बनकटा पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। उनको गिरफ्तार किया जाए। एसपी ने कहा कि किसी कीमत पर आरोपी नहीं बचेंगे। पीड़ित परिवार का हर संभव मदद की जाएगा। उन्होंने बनकटा एसओ को ततत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
चौरसिया समाज ने हरेंद्र के परिवार को दी 30 हजार की मदद
देवरिया। बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर में मारपीट में जान गंवाने वाले हरेंद्र चौरसिया के घरवालों से पूर्वांचल चौरसिया महासभा के सदस्य मिले और 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। जिलाध्यक्ष भीमराज चौरसिया ने कहा कि चौरसिया समाज के साथ हुई इस दुखद घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की जगह कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो संगठन बनकटा थाने पर धरना प्रदर्शन करेगा। जिला संरक्षक जयरतन चौरसिया, जिला महामंत्री रामबदन चौरसिया, गौतम चौरसिया, सूर्यप्रकाश चौरसिया, राजकुमार, दिनेश, सुदर्शन चौरसिया, दिलीप चौरसिया आदि मौजूद रहे।