{"_id":"68c475da2a4fa0c8da04f7be","slug":"sp-delegation-meets-victims-family-warns-of-agitation-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163045-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, आंदोलन की चेतावनी
Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। 15 दिन पहले एक युवक की प्रताड़ना से आहत होकर नगर की एक युवती ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, मगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिवार के लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया की यदि 14 सितंबर तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो 15 सितंबर को कोतवाली गेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम किया जाएगा।
सपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यासजी गोंड़ ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के साथ अन्याय हो रहा है। युवती को खुदकुशी किए 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सुल्तानपुर के सांसद रामभुआल निषाद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि गिरफ्तारी न होने पर सपा 15 सितंबर को धरना देते हुए सड़क जाम करेगी। पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद ने कहा कि14 सितंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में रवि गोंड़ बड़कू, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, महेंद्र पाल पिंटू, पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, गजला लारी, स्वामी नाथ यादव, सुनील यादव, आलोक यादव, रंजना भारती शामिल रहीं।