{"_id":"676f075bc742bdfa0b001bd4","slug":"sp-changed-the-investigator-in-chandravati-murder-case-police-station-in-charge-umesh-vajpayee-will-investigate-deoria-news-c-208-1-sdn1004-143268-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चंद्रावती हत्याकांड में एसपी ने बदला विवेचक, थाना प्रभारी उमेश वाजपेयी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चंद्रावती हत्याकांड में एसपी ने बदला विवेचक, थाना प्रभारी उमेश वाजपेयी करेंगे जांच
Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार कस्बा निवासी व्यवसायी की पत्नी की हत्या के मामले की विवेचना अब नए थाना प्रभारी उमेश वाजपेयी करेंगे। इस घटना की विवेचना पहले पूर्व थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी कर रहे थे। जिन्होंने जांच के दौरान लगभग 300 लोगों से पूछताछ की है और एक हजार से अधिक लोगों के मोबाइल काल डिटेल से जानकारी ली है। इसके बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। जिले में आए नए कप्तान विक्रांत वीर ने लार का दौरा कर मृतक के घर जाकर घटना की जानकारी ली और घटना का खुलासा जल्द हो इसके लिए विवेचक को कड़े निर्देश दिए हैं।
लार कस्बा के शास्त्री नगर वार्ड निवासी गल्ला व्यवसायी घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी की हत्या 13 नवंबर को दिनदहाड़े घर में घुसकर धारदार हथियार से वार कर कर दी गयी थी। केस दर्ज होने के बाद से उसकी विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी कर रहे थे। घटना के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। अब इस घटना की विवेचना प्रभारी निरीक्षक उमेश बाजपेयी करेंगे। नवागत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बृहस्पतिवार को लार का दौरा कर मृतका चंद्रावती देवी के परिजनों से एक घंटे तक बातचीत की। उन्होंने घटना के खुलासा के लिए नए विवेचक को निर्देश दिए।