{"_id":"607f20f58ebc3e8d2a115fe6","slug":"so-will-inquire-fire-incident-adm-deoria-news-gkp392579435","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की घटनाओं की थानाध्यक्ष करें जांच : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की घटनाओं की थानाध्यक्ष करें जांच : एडीएम
विज्ञापन

देवरिया। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) कुंवर पंकज ने मंगलवार को कहा कि वर्तमान समय में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर फसलों के अवशेष जलाए जाने से आग की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं। गर्मी के मौसम में तेज हवाएं चल रही हैं। इससे आग भीषण रूप धारण कर ले रहा है और इससे काफी नुकसान होता है। ऐसी घटनाएं अधिक होने के कारण प्रत्येक स्थानों पर अग्निशमन सेवायें पहुंचने में कठिनाई हो रही है तथा समय भी अधिक लग रहा है।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत सभी थानाध्यक्ष आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रत्येक घटनाओं की भली-भांति जांच कर लें। यदि आग फसलों के अवशेष जलाने के कारण लगी है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करें।