फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   smart phone distributed among anganbadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन

Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
smart phone distributed among anganbadi workers
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला स्मार्टफोन
विज्ञापन

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोक भवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में स्मार्टफोन वितरण का शुभारंभ किया। उसका सीधा प्रसारण विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया। जनप्रतिनिधियों ने 58 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित किया।
मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निश्चित उद्देश्य के लिए स्मार्टफोन उपलब्ध करा रही है। यह स्मार्टफोन उनके कार्य को गति देगा और साथ ही काम की निगरानी भी कराएगा। सभी कार्यकर्ता सरकार की मंशा के अनुरूप स्मार्टफोन और इनफेरो मीटर का प्रयोग करें, जिससे जनपद में कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार न हो सके। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन का विशेष महत्व है। इससे बच्चों से संबंधित कई तरह की जानकारी, आंकड़े, प्रगति सहित बहुत सी सूचनाएं डिजिटल हो जाएंगी। स्मार्टफोन में इनबिल्ट पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से कुल 12 तरह की रिपोर्ट निकलेगी, जो सरकारी योजनाओं की प्रभाविता को बढ़ाएगी। इस दौरान सदर विधायक सदर डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, विधायक सलेमपुर काली प्रसाद और विधायक प्रतिनिधि रामपुर कारखाना संजीव शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी मीनू सिंह, सीडीपीओगण सत्येंद्र, विमल पाल, गोपाल सिंह, रिचा पांडेय, सुषमा दुबे, विश्व दीपक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मार्टफोन में क्या है खास
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सैमसंग का एमओ-2 मॉडल का मोबाइल फोन दिया गया है। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी होगी। स्मार्टफोन में पोषण ट्रैकर एप पहले से मौजूद होगा। इसे किसी भी दशा में डिलीट नहीं किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से कुल 12 तरह की रिपोर्ट निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed