फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sister's lover threatened to kill mother and married sisters

Deoria News: बहन के आशिक ने मां और शादीशुदा बहनों को दी मारने की धमकी

Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sister's lover threatened to kill mother and married sisters
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला
विज्ञापन


- घटना के बाद डरी-सहमी बहनें और मां पहुंचीं थाने, इंस्पेक्टर से लगाई गुहार


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। बहन के आशिक ने रविवार रात फोन कर शादीशुदा बहनों और मां को मारने की धमकी दी। फोन कटने के बाद पूरी रात परेशान रहीं मां और बहनों ने सोमवार सुबह थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, क्षेत्र में रहने के कारण इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बुजुर्ग बेवा पांच बेटियों के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि अभी दो पखवाड़े पहले उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद बुजुर्ग महिला के घर में कोई पुरुष नहीं बचा है। पांच बेटियों में तीन की पिता ने शादी कर दी है। आरोप है कि एक बहन का आशिक बार-बार परिवार के सदस्यों को धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है। मां और शादीशुदा बहनों का आरोप है कि बहन का आशिक हम लोगों की जायदाद के लालच में पड़ा है। जायदाद हड़पने के चक्कर में उसने एक बहन को भी झांसे में ले रखा है। बहन भी उसी का साथ दे रही है। रविवार रात को उसके आशिक ने फोन पर गालियां दीं। फिर मां और तीनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि दरवाजे के बाहर खड़ा हूं, निकलो तुम लोगों को अभी मारेंगे। उसकी धमकी से परिवार के लोग सहमे रहे और सो नहीं पाए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सर्विलांस के जरिये आरोपी की पहचान कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed