{"_id":"65799d016d8d6d4ebb002fae","slug":"sister-fake-instagram-id-created-by-hacking-brother-email-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाई का ईमेल हैक कर बहन का बनाया है फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, अब कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाई का ईमेल हैक कर बहन का बनाया है फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, अब कर रहा ब्लैकमेल
Wed, 13 Dec 2023 05:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:33 PM IST
सार
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन चेक कर मनबढ़ की धड़-पकड़ की जाएगी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Instagram
- फोटो : iStock
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना में भाई के मोबाइल से ईमेल हैक कर एक मनबढ़ ने पहले परिवार के सदस्यों का फोटो उठाया। फिर उसकी बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अब उसपर अश्लील फोटो भेजकर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि मनबढ़ चार दिनों से लगातार अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित के भाई ने बुधवार शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का मोबाइल नंबर से एक मनबढ़ ने उसका ईमेल आईडी हैक कर लिया। इसके बाद पीड़ित के माता-पिता, बहन और रिश्तेदारों का फोटो उठा लिया। अब पीड़ित के बहन के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसका मुखौटा लगाकर अश्लील फोटो भेजकर परिवार को ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: प्रधान ने गाड़ी सीखने के दौरान सात बच्चों को रौंदा, एक की हालत गंभीर
Trending Videos
आरोप है कि आए दिन अलग-अलग अश्लील फोटो भेज मनबढ़ पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर मुखौटा लगाया अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। चार दिनों से लगातार परेशान करने पर पीड़ित तंग आकर बुधवार शाम को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन चेक कर मनबढ़ की धड़पकड़ की जाएगी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सर्विलांस के जरिए लोकेशन चेक कर मनबढ़ की धड़पकड़ की जाएगी। फिर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी।