फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sir! The responsible people are being negligent in correcting the name

Deoria News: साहब ! नाम सही करने में हीलाहवाली कर रहे जिम्मेदार

Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 17 May 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sir! The responsible people are being negligent in correcting the name
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 83 में महज छह मामलों का निस्तारण किया जा सका। समाधान दिवस में पहुंचा चतुरी निवासी राजकुमार जायसवाल फफक-फफक कर रोने लगे।
विज्ञापन

इससे कुछ देर के लिए खलबली मच गई। उनका कहना था कि साहब! अंश निर्धारण और नाम सही करने में जिम्मेदार हीलाहवाली कर रहे हैं। उन्होंने मातहतों पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। डीएम दिव्या मित्तल ने संबंधितों को फटकार लगाते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

माह के तीसरे शनिवार को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर डीएम दिव्या मित्तल और एसपी विक्रांत वीर ने फरियाद सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवस में बड़का गांव के जंत्री देवी और तिवारीपुर की राबड़ी देवी वरासत में गलत नाम दर्ज होने, भदिला दोयम के संजय सिंह सड़क में खाेदाई कर गड्ढा बनाकर छोड़ देने, सोनाड़ी की शैलेष देवी मकान के सामने घूरा आदि रखकर जमीन कब्जा करने, मोहांव के मनोज जलनिकासी का समुचित प्रबंध करने, लबकनी गंगा के मारकंडेय तिवारी चकमार्ग का सीमांकन कर अवैध कब्जा खाली कराने की शिकायत की। परसियां देवार के रामआशीष जमीन से कब्जा खाली कराने, तेलियां कला के बृजेश प्रसाद राशन कार्ड सहित राजस्व के 38, पुलिस 18, विकास सात, शिक्षा एक, खाद्य एवं रसद नौ व अन्य 10 सहित 83 मामले आए। जिसमें राजस्व और खाद्य एवं रसद के तीन-तीन मामलों का निस्तारण कर दिया गया।

मौके पर सीएमओ डॉ. विनोद गुप्त, तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्णानंद, सीओ रुद्रपुर अंशुमन श्रीवास्तव, बीडीओ भूपेंद्र राय, तारकेश्वर नाथ तिवारी, एई अशोक द्विवेदी, ज्योति स्वरुप, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, मदनपुर अनिल कुमार, भलुअनी अजय कुमार पांडेय, ईओ निरुपमा प्रताप, राधेश्याम, एसडीओ रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed