फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SI Manoj made it to the top-10 in hammer throw

Deoria News: हैमर थ्रो में एसआई मनोज ने टॉप-10 में बनाई जगह

Wed, 12 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
SI Manoj made it to the top-10 in hammer throw
भटनी। स्थानीय थाना में तैनात कस्बा प्रभारी एसआई मनोज कुमार उपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पांच से नौ नवंबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित 23वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने हैमर थ्रो (55 वर्ष आयु वर्ग) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

इसमें उन्होंने टॉप टेन में जगह बनाकर यूपी पुलिस का मान बढ़ाया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए अगले साल दक्षिण कोरिया में होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रमाणपत्र दिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रहने वाले मनोज कुमार उपाध्याय यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर कार्यरत है। इन दिनों इसकी तैनाती भटनी थाने में है। पांच से नौ नवंबर तक चलने वाले 23 वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स में उनका चयन किया गया था। इस प्रतियोगिता में 29 देशों के एथलीट शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैमर थ्रो स्पर्धा में उपनिरीक्षक उपाध्याय ने बेहतरीन प्रदर्शन कर शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बनाई। उनके प्रदर्शन की सराहना मौके पर मौजूद भारतीय दल ने भी की।
मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ने उन्हें विशेष पहचानपत्र प्रदान किया है। इसके आधार पर वर्ष 2026 में सियोल (दक्षिण कोरिया) में प्रस्तावित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनके चयन की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

उनकी उपलब्धि से भटनी क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक उपाध्याय को बधाई दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक उपाध्याय ने पुलिस का मान बढ़ाया है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed