{"_id":"66578de949a5515c5207bb84","slug":"shopkeeper-fell-down-from-tree-died-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-126771-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ से गिरकर दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ से गिरकर दुकानदार की मौत
Thu, 30 May 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 30 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
पेड़ से आम तोड़ने के दौरान पैर फिसलने से हुआ हादसा
संंवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के हतवा वार्ड निवासी एक दुकानदार की बुधवार को पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह मझवलिया गांव में पेड़ से आम तोड़ रहा था तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गया। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भटनी नगर के हतवा वार्ड निवासी नंद लाल सोनकर का बेटा विजय (34) दुकानदार था। वह नगर के 116 नम्बर रेलवे ढाला पर फल की दुकान चलाता था। बुधवार को वह दुकानदारी के लिए मझवलिया गांव स्थित आम के बगीचे से पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे देवरिया ले गए जहां नाजुक स्थिति देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय चौरीचौरा में उसकी मौत हो गई। दुकानदार की मौत से परिवार में मातम छा गया। पिता नंदलाल, माता इंद्रावती, पत्नी रानी, भाई छोटू, दुर्गेश, अजय, अभय, विवेक, तीन बच्चे जीतू, रिपू, दीपू का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दुकानदार की मौत पर व्यापार मंडल के राज कुमार वर्मा, नवीन कुमार गुप्त, हरिंदर वर्मा, विजय शंकर मद्धेशिया, अशोक वर्मा आदि ने शोक जताया है। सीओ भाटपाररानी शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ से गिरने से दुकानदार की मौत होने की जानकारी मिली है।