{"_id":"658728c006f47d018b03c7fc","slug":"shobha-yatra-taken-out-for-consecration-of-ram-temple-deoria-news-c-208-1-deo1003-15738-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली शोभा यात्रा
Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कथा शुरु होने से पूर्व शोभा यात्र निकालते लोग
देवरिया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को तरकुलवा कस्बा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें आरएसएस के स्वयंसेवक, रामभक्त और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
रामभक्तों के जयकारों के बीच अयोध्या से आए रथ और श्रीरामचंद्र की फोटो से सुसज्जित शोभायात्रा मंदिर परिसर से थाना रोड, मंडी रोड होकर कस्बे की मुख्य सड़क व बंदर गेट के रास्ते पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
जहां 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। भारी संख्या में लोगों से अयोध्या चलने की अपील की गई। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के दुर्गेश राव, ब्लॉक प्रमुख राम अशीष गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, जीवन पति त्रिपाठी, नीरज श्रीवास्तव, सत्यम अंकित राव, सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।