फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sheela Chaturvedi received the State Teacher Award

Deoria News: शीला चतुर्वेदी को मिला राज्य अध्यापक पुरस्कार

Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 27 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sheela Chaturvedi received the State Teacher Award
राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शीला चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए प्रतिभागियों में सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैरौना की प्रधानाध्यापिका शीला चतुर्वेदी भी शामिल हैं। वह अपने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के साथ ही जिले के तीन एसआरजी में से एक हैं।
शीला चतुर्वेदी वर्ष 2005 में बेसिक शिक्षा में अध्यापक बनीं। वह प्राथमिक विद्यालय बैरौना में प्रधानाध्यापिका के रूप में तैनात हैं। शीला ने अपने शिक्षण के दौरान बुनियादी शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए कई प्रयास किए। शीला चतुर्वेदी के अनुसार उन्होंने विद्यालय को चार सदनों में बांटकर उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना भरी। इससे एक टीम में काम करने के फायदा का भी पता बच्चों को चला।
विज्ञापन

सुबह की सभा में बच्चों को आज का विचार और समाचार पढ़ने जैसी गतिविधियों से जोड़कर आत्मविश्वास भरा। इससे बच्चों ने ब्लाॅक स्तर से जिला और मंडल स्तर तक पुरस्कार जीते। बच्चों में स्वच्छता के भाव भरे। खेल उत्सव शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक भ्रमण, पुस्तकालय का विस्तार करने के साथ साथ विद्यालय में किताबों की प्रदर्शनी लगवायी। कोविड 19 में आॅनलाइन शिक्षा, बच्चों में शिक्षा के विस्तार के लिए ई-कन्टेन्ट बनवाए। विद्यालय में वार्षिकोत्सव की परंपरा डाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed