फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shaneshwar temple will resonate with Ramnam Sankirtan

Deoria News: जमीन की समस्या सुलझी...दिसंबर तक बन जाएगा ट्रामा सेंटर

Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shaneshwar temple will resonate with Ramnam Sankirtan
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य में आ रही जमीन की दिक्कत दूर हो गई है। ट्रामा सेंटर को इस वर्ष के अंत तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जिले के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आते हैं, लेकिन गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधा न होने से दिक्कत होती है। करीब 24 करोड़ की लागत से 70 बेड के ट्रामा सेंटर के लिए इमरजेंसी के सामने 1396 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई थी। इसमें करीब 150 वर्ग मीटर जमीन सीएमओ कार्यालय परिसर में थी, जिस पर स्टोर बनाया गया है।
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर के लिए एक माह पहले निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, लेकिन सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित जमीन की वजह से पेंच फंस गया। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, सीएमएस ने कई बार पत्र लिखा। अब सीएमओ ने जमीन देने की अनुमति प्रदान कर दी है। एक सप्ताह के अंदर स्टोर को खाली कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था का कहना है कि पंद्रह दिन में फाउंडेशन के ऊपर का कार्य शुरू हो जाएगा दिसंबर माह तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मंजिला होगा भवन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर 1393 वर्ग मीटर में तीन मंजिला का होगा। प्रथम तल 1361 तथा द्वितीय तल 1172 वर्ग मीटर में होगा। ट्रामा के लिए 30 बेड होंगे, जबकि 20 बेड का बर्न और 20 बेड का टॉक्सिकोलॉजी वार्ड बनेगा। यहां मॉड्यूलर ओटी, माइनर ओटी, मेडिकल पाइप लाइन, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, इंफ्यूजन पंप, मॉनीटर सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरण होंगे। बर्न वार्ड पूरी तरह वातानुकूलित होगा। यहां प्लास्टर, एमआरआई, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, सीटी स्कैन जांच की भी सुविधा होगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा दक्ष पैरा मेडिकल व स्टॉफ नर्स मौजूद रहेंगी।
----------------
मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर के लिए कार्यालय परिसर के स्टोर की जमीन जल्द दे दी जाएगी। स्टोर को खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बनने से गंभीर मरीजों के इलाज में सहूलियत होगी। -डॉ. राजेश कुमार झा, सीएमओ

---
ट्रामा सेंटर के लिए सीएमओ ने जमीन देने की अनुमति दे दी है। अब निर्माण कार्य तेजी से होंगे। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज में आसानी होगी। -डॉ. राजेश कुमार बरनवाल , प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed