फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shahid gate

तीन माह में ही टूटने लगा शहीद विजय मौर्य स्मृति गेट

Fri, 08 May 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
shahid gate
पांच लाख की लागत से जिला पंचायत के कोष से बना था द्वार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। छपिया जयदेव गांव में शहीद विजय मौर्य की स्मृति में बना गेट तीन माह में ही टूटने लगा। इस पर शहीद के घरवालों व क्षेत्रवासियों ने नाराजगी जताई है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों में भटनी के छपिया जयदेव गांव निवासी विजय मौर्य भी थे। शहीद की स्मृति में जिला पंचायत कोष से पांच लाख की लागत से शहीद द्वारा का निर्माण कराया गया था। 14 फरवरी 2020 को शहीद की पहली बरसी पर सांसद, विधायक, डीएम व एसपी के मौजूदगी में लोकार्पण हुआ था। अब यह गेट टूट रहा है। इस पर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। शहीद के पिता रामायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह शहीद के साथ मजाक है। अगर जिला पंचायत गेट बनाने में असमर्थ थीं तो उसने बताया होता परिवार के लोगों ने जिस तरह शहीद पार्क बनवाया वैसे ही गेट भी बनवा देते। परिजनों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पोर्टल के द्वारा की है। एसडीएम सलेमपुर संजीव कुमार यादव ने कहा कि मसला गंभीर है। मामले की जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed