फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Severe cold starts tormenting amidst fog, 72 hours will be difficult

Deoria News: कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड ने शुरू किया सताना, 72 घंटे होंगे भारी

Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 17 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Severe cold starts tormenting amidst fog, 72 hours will be difficult
ठंड में अलाव तापते लोग, फोटो संवाद
देवरिया। जिले में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। ठंड बढ़ने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। घने कोहरे के कारण अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिर गया, जिससे गलन और ज्यादा बढ़ गई। दिन भर धूप न निकलने के कारण ठंड का असर बना रहा। इस दौरान ज्यादातर लोग घर में ही रहना मुनासिब समझा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान बुधवार को 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं ने गलन और ठिठुरन और ज्यादा बढ़ा दी। सुबह घने कोहरे की वजह से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कत हुई। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ठंड और घने कोहरे से स्कूली बच्चों और शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने स्कूल का समय बदलने की मांग की है। दिनभर ठंडी हवा चलती रही। शाम को फिर कोहरा छा गया।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए नगर पंचायत या नगरपालिका के तरफ से अभी तक अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते कुछ लोग अपने खर्चें पर अलाव की व्यवस्था की। दोपहर में ग्राहक खरीदारी करने निकले, लेकिन शाम को बाजारों में जल्दी सन्नाटा छा गया। दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। व्यापारियों के अनुसार, इस समय सहालग नहीं होने के चलते ग्राहक भी बाजार में कम ही पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव की व्यवस्था नहीं की गई
देवरिया। घने कोहरे और बढ़ती ठंड से जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। जिसके चलते बाहर से आने वाले लोगों को ठंड के कारण ठिठुरना पड़ा। सबसे चौकाने वाली बात यह है कि अफसरों के आदेश के बावजूद अभी तक किसी नगर पंचायत या नगरपालिका में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed