{"_id":"6192a1b861aa204516038007","slug":"servy-deoria-news-gkp416464823","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी हो रही ऐसी कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले बेस्ट रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी हो रही ऐसी कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले बेस्ट रैंकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी हो रही ऐसी कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिले बेस्ट रैंकिंग
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में अपनी ही रैंकिंग से 19 अंक लुढ़क गई थी नगर पालिका
- सर्विस लेवल ठीक न होने के चलते रैंकिंग में आई थी गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में मात खा चुकी नगर पालिका इस बार बेस्ट रैंकिंग लाने की तैयारी में है। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण का रिजल्ट आने से पहले पूर्व की रैंकिंग का आंकलन करते हुए एक-एक खामियां दूर की जा रही हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण जनवरी 2022 में होना है। तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है। इसमें नगर पालिका की ओर से नगर वासियों को दी जा रही स्वच्छता सुविधाओं की परीक्षा होगी। इसके लिए शासन की ओर से सर्वेक्षण की चार श्रेणी बनाकर छह हजार अंक निर्धारित किए जाते हैं। जिसमें डायरेक्ट आब्जर्वेशन, सिटीजन फीडबैक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस व सर्टिफिकेशन शामिल है। प्रत्येक श्रेणी के लिए 1500 पूर्णांक दिए जाते हैं। वर्ष 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्रेस व सिटीजन फीडबैक में कम अंक मिलने के कारण रैंकिंग लुढ़क गई थी। वर्ष 2019 में नगर पालिका की रैंकिंग 193 व 2020 के स्वच्छ सर्वेक्षण में 212 पहुंच गई।
-------
कमियां दुरुस्त करने पर जोर दे रही नगर पालिका
नगर पालिका सर्विस लेवल प्रोग्रेस को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा व यूजर चार्ज कलेक्शन, दो बार साफ-सफाई, गीला-सूखा कचरा के अलग-अलग निस्तारण, एमआरएफ चालू कराने का प्रयास, गीला कचरा से कंपोस्ट बनाने और डंपिंग ग्राउंड पर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। स्वच्छता के प्रति नगर वासियों को जागरूक करने के लिए होर्डिंग बैनर तैयार कराए जा रहे हैं। मॉडल वार्ड में सफाई उपकरणों की खरीद की जानी है।
विज्ञापन
वर्ष 2020 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के रिजल्ट का आंकलन करते हुए आगामी सर्वेक्षण की तैयारी की जा रही है। जो भी कमियां थी उन्हें दुुरुस्त किया जा रहा है। उम्मीद है इस बार नगर पालिका की रैंकिंग बेहतर होगी।
- अलका सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवरिया