फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Server crashed again in medical college, patients troubled

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में फिर ठप हुआ सर्वर, मरीज परेशान

Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Server crashed again in medical college, patients troubled
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट की समस्या दूर नहीं हो रही है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद दो बजे तक रुक-रुक चला, जिससे रजिस्ट्रेशन और बिलिंग का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद करीब आधे घंटे तक ठप रहने से बिलिंग का कार्य बाधित हो गया। इससे मरीज और तीमारदार परेशान रहे। ठीक होने पर कार्य में तेजी आई।
मेडिकल कॉलेज में करीब बीस दिन से रोजाना सुबह इंटरनेट की समस्या बनी रहती है। इससे परेशानी हो रही है। बृहस्पतिवार को पूरे दिन ठीक रहा तो लगा कि अब दिक्कत नहीं होगी, लेकिन शुक्रवार को फिर समस्या हो गई। सुबह से दोपहर बाद करीब दो बजे तक रुक-रुक इंटरनेट चलने से कार्य प्रभावित हुआ। हर पंद्रह मिनट बाद कुछ देर के लिए गायब हो जा रहा था, जिससे सर्वर काम नहीं कर रहा था। कर्मचारियों ने मोबाइल से जोड़ कर किसी तरह काम चलाया। दोपहर बाद करीब आधे घंटे के लिए ठप हो गया, जिससे बिलिंग कार्य रुक गया। काउंटर पर खड़े मरीज व तीमारदार शोर करने लगे। उन्हें समझा कर शांत कराया गया। उसके ठीक होने पर कार्य हुआ। अस्पताल में शहर से लेकर ग्रामीणांचल और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों के बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर्मचारी कंप्यूटर आन किए तो नेट रुक-रुक कर कार्य कर रहा था। काउंटर पर लंबी कतार लग गई। कार्य धीमा होने से महिला व पुरुष मरीजों व तीमारदारों को परेशानी हुई। रामलक्षन के हरिकेवल, रुद्रपुर के मंगलेश, तरकुलवा के कौशल भलुअनी के महेश ने बताया कि दो घंटे से खड़े हैं, अभी पर्ची नहीं मिली है। सुबह ही घर से निकला कि दवा लेकर जल्द वापस हो जाऊंगा, लेकिन देर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं हाल बिलिंग काउंटर पर था। यहां दोपहर बाद करीब दो बजे नेट काम करना बंद कर दिया, जिससे कार्य ठप हो गया। करीब आधे घंटे बाद ठीक होने पर राहत मिली। अस्पताल में इलाज के लिए करीब दो हजार लोगों ने पर्ची लिया। इसके अलावा करीब बारह सौ से अधिक मरीज फालोअप में पहुंचे थे। करीब पचास लोगों को पर्ची नहीं मिली, उन्हें बिना इलाज के लिए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed