{"_id":"679936bcdb2cad549002aa7d","slug":"sent-obscene-message-to-sister-chased-brother-when-he-refused-deoria-news-c-208-1-deo1004-145835-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बहन को भेजा अश्लील मैसेज, मना करने पर भाई को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बहन को भेजा अश्लील मैसेज, मना करने पर भाई को दौड़ाया
Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के मोबाइल पर एक युवक अश्लील मैसेज भेज रहा था। मना करने पर छात्रा के भाई को मनबढ़ युवक के परिवार वाले उसे मारने के लिए लाठी लेकर दौड़ा लिए। किसी तरह वह वहां से भागा। मामले में छात्रा के भाई ने मनबढ़ युवक व उसके माता-पिता भाई समेत सात लोगों पर केस कराया है। शहर के सिंधी मिल कालोनी के रहने वाले एक युवक की बहन लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। आरोप है कि दिलीप कुमार पुत्र विनोद जायसवाल उसकी बहन के मोबाइल पर अश्लील मैसेज रहा था, जिसके बाद उसकी बहन ने उसे ब्लॉक कर दिया।
ब्लॉक करने के बाद वह मैसेज भेजने लगा। जिसकी शिकायत युवक ने उसके भाई अशोक से की थी, शिकायत करने पर उसके भाई ने कहा कि इस बार माफ कर दो आगे से ऐसा नही होगा। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और फिर से अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। दुबारा जब इसकी शिकायत करने युवक दिलीप के घर गया तो उसके पिता विनोद जायसवाल, भाई अशोक जायसवाल उसकी मां, बहन व उसके बुआ के लड़के समेत अन्य लोगों ने गाली व धमकी देते हुए लाठी-डंडा लेकर उन्हें दौड़ा लिया। वह किसी तरह बच-बचाकर वहां से भाग कर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किए। मामले में पुलिस ने छात्रा के भाई के तहरीर पर सात लोगों के विरूद्ध मारपीट, धमकी, गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया है।