फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   selsman died in accident

सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत

Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
selsman died in accident
सड़क हादसे में सेल्समैन की मौत
विज्ञापन

सोमवार की रात नौ बजे रुद्रपुर मोड़ पर हुआ हादसा
सदर कोतवाली के मलकौली गांव के थे रामनिवास
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के रुद्रपुर मोड़ पर ट्रक की चपेट से एक सेल्समैन की मौत हो गई। उनकी पहचान सदर कोतवाली के मलकौली गांव के रहने वाले रामनिवास यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सदर कोतवाली के मलकौली गांव के रहने वाले रामनिवास यादव (54) शहर के राघवनगर मोहल्ले में एक प्रतिष्ठान पर वर्षों से सेल्समैन का काम करते थे। सोमवार की रात नौ बजे वह प्रतिष्ठान से बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह रुद्रपुर मोड़ पर पहुंचे थे कि किसी ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण की। उधर, सूचना मिलने पर पत्नी कौशल्या देवी, तीन बेटों और चार बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि तीनों बेटे बेरोजगार हैं। रामनिवास परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। अब परिवार पर रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत
भटनी। सड़क हादसे में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। महिला दादर टोला गांव की रहने वाली है। बनकटा थाना क्षेत्र में मायके गई थी। लौटते समय बाइक से गिर गई थी। थाना क्षेत्र के दादर टोला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह (46) एक सप्ताह पूर्व बनकटा क्षेत्र के दलन छपरा गांव मायके गई थी। सोमवार सुबह वह अपने रिश्तेदार के साथ भटनी लौट रही थीं। अभी सलेमपुर देवरिया मार्ग पर पुरैना से समीप पहुंची थीं कि बाइक से गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गोरखपुर ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके चार बच्चे और पति का रो-रोकर बुरा हाल है। सुरेंद्र सिंह गांव रहकर खेती-किसानी करते हैं। चार बच्चों में दो बेटियां तथा दो बेटे हैं। चारों अविवाहित हैं। गांववाले पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं। इस बाबत कोतवाल गिरिजेश तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक गिरी, पिता-पुत्री घायल
लक्ष्मण चौराहा। मईल थानाक्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी तेज पासवान बेटी संजना को लेकर रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। भागलपुर चौराहे से आगे बढ़े थे कि आगे-आगे जा रहा बुलेट सवार अचानक बायीं तरफ घूम गया। बगल में ही ट्रक खड़ा था। बुलेट से बचने से लिए तेज बाइक लेकर अनियंत्रित हो गए और सड़क पर गिर गए। पिता-पुत्री दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को पीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed