{"_id":"67eae13c219d281d8a070aa2","slug":"scorched-cook-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sdn1004-150602-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: झुलसी रसोइया की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: झुलसी रसोइया की इलाज के दौरान मौत
Tue, 01 Apr 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। संविलियन विद्यालय गौरी बाजार-एक में तैनात रसोइया बुधवार की शाम को अपने कमरे पर खाना बनाते समय छोटा सिलिंडर फटने से गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी गौरी बाजार ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पांच दिन इलाज चलने के बाद रविवार की रात उसकी मौत हो गई।
रसोईया गायत्री देवी पत्नी हरेंद्र यादव पति से विवाद के बाद मायके में पिता भगवान यादव के पास दो बच्चों के साथ रह रही थी। कुछ वर्ष पूर्व उसका चयन रसोईया के पद पर संविलियन विद्यालय गौरी बाजार-एक में हुआ। कुछ दिन से वह दोनों बच्चों के साथ विद्यालय परिसर के एक छोटे से कमरे में रह रही थी।
विज्ञापन
पांच दिन पहले शाम को खाना बनाते समय छोटा सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।
रविवार की देर रात इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि विकास खंंड क्षेत्र सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों के सहयोग से इलाज में रसोइया को आर्थिक मदद दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।