फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scooty rider woman dies in road accident

Deoria News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider woman dies in road accident
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह देवरिया से भीखमपुर की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से वह स्कूटी से उछलकर सड़क पर गिर गई। लोगों ने उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के चतुरचक गांव निवासी फूला देवी अपने पति राधाकृष्ण सिंह के साथ भीखमपुर गांव अपने मायके जा रही थी। दंपती अभी सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती गांव के सामने पहुंचे थे। इस बीच पीछे से आ रहे किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पति के साथ मिलकर देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर यूपी-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed