{"_id":"6258576171524444b255d41a","slug":"sc-st-act-instructions-to-complete-pending-discussions-deoria-news-gkp433384388","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट : लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट : लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट : लंबित विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश
देवरिया। पुलिस लाइंस सहित विभिन्न थाना परिसरों में बृहस्पतिवार को आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर पांच वर्ष के भीतर दर्ज एसटी-एसी एक्ट के मामलों के पीड़ितों को मुकदमे की हकीकत को जाने के लिए बुलाया गया था। उनमें से कई ऐसे मामले में पाए गए, जिनकी विवेचना एक साल से लंबित है। अन्य में आरोप पत्र पुलिस दाखिल कर चुकी है। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने लंबित सभी विवेचनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए।
पुलिस लाइंस में सीओ श्रीयश त्रिपाठी के सामने काफी संख्या में मुकदमे के वादी पहुंचे थे। दो मामलों में उन्होंने पीड़ितों की तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। एक मामले में जेल के निलंबित सिपाही के पुत्र पर दर्ज मामले में आरोपित की गिरफ्तारी न होने पर महिला के आंसू छलक पड़े। ऐसा ही एक अन्य मामले में भी देखने को मिला। सीओ ने महिला फरियादी को कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने पीड़ित से कहा कि हर हाल में न्याय मिलेगा। इसी तरह क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत ने थाना गौरीबाजार, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनी ने थाना लार, क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी पंचमलाल ने थाना भटनी, क्षेत्राधिकारी बरहज देवानंद थाना बरहज पर मुकदमों के वादी से संवाद स्थापित विवेचना पूर करने का आश्वासन दिया।
2017 से अब तक जनपद में एससी-एसटी एक्ट में 749 मामले दर्ज
देवरिया। पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पांच साल के भीतर 749 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें सबसे अधिक कोतवाली में 106 मुकदमे दर्ज हैं। रामपुर कारखाना में 77, तरकुलवा में 29, बघौचघाट में 21, महुआडीह पर तीन, रुद्रपुर में 46, थाना गौरीबाजार में 68, मदनपुर में 35, एकौना में 17, सलेमपुर में 35 मामले दर्ज हैं। लार में 38, खुखुंदू में 26, बरियारपुर में सात, भाटपार रानी में 36, भटनी में 41, खामपार में 34, बनकटा में 24, बरहज में 57, भलुअनी में 37, मईल में 12 मकदमें दर्ज हो चुके हैं।