फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu swells again in Barhaj, river reaches 90 cm above the danger mark

Deoria News: बरहज में फिर उफनाई सरयू, खतरे के निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंची नदी

Fri, 05 Sep 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Saryu swells again in Barhaj, river reaches 90 cm above the danger mark
देवरहा बाबा आश्रम मार्ग पर चढ़ा बाढ़ का पानी।संवाद   
बरहज। सरयू नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान 66.50 से 90 सेमी ऊपर बह रही है। बाढ़ के पानी से फसलों के डूबने से मवेशियों के लिए चारा का संकट गहरा गया है। वहीं लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के लोगों में खलबली है।
विज्ञापन

नदी पिछले एक सप्ताह से निरंतर बढ़त बना रही है, जो थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को सरयू खतरे के निशान से करीब 90 सेमी ऊपर बहने लगी है। नदी में लगातार जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई है। जिससे नदी का पानी परसियां-विशुनपुर देवार के अधिकांश मोहल्लों तक पहुंच गया है। बाढ़ का पानी पीडब्ल्यूडी बांध के अलावा कटइलवा-कपरवार संगम तट और बिनोवापुरी नवीन बंधे पर दबाव बना रहा है। जबकि भदिला प्रथम गांव टॉपू बना हुआ है। नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि और बाढ़ जैसी संभावना को लेकर लोग सुरक्षित ठौर की तलाश में जुट गए हैं। जबकि पशुओं, बूढ़े और बच्चों को नात-रिश्तेदारी में भेजना शुरु कर दिए हैं।
विज्ञापन





गिरिजा और शारदा बैराज से पानी छोड़ने के बाद जलस्तर में हुई वृद्धि
भागलपुर। सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। पिछले चार दिन से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे तटवर्ती ग्रामीणों की दुश्वारियां लागातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरिजा बैराज से बुधवार सुबह 1.70 लाख क्यूसेक और शारदा बैराज से 1.90 लाख क्यूसेक पानी फिर छोड़ा गया है। आयोग के अनुसार 24 घंटे में यह पानी पहुंचेगा। जिससे बाढ़ की सम्भावना बढ़ गई है। नदी का पानी गांवों में आने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के आधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह से आधा सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने का पूर्वानुमान किया है। नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार शाम चार बजे 64-43 मीटर रिकार्ड किया गया है। यह खतरे के निशान 64-10 मीटर से 33 सेमी ऊपर है। नदी का पानी तटवर्ती इलाकों की ओर तेजी से फैल रहा है। तटवर्ती गांवों के घर पानी से घिर चुके हैं।

तटवर्ती इलाकों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर, बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने चौकियों पर कर्मचारियों को 24 घंटे मौजूद रहने को कहा है। केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई प्रकाश ओझा ने बताया कि नदी में आधा सेमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी हो रही है। शारदा और गिरिजा बैराज से फिर से पानी छोड़े जाने के चलते अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed