फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   saru level is above on danger point

खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही सरयू, दहशत

Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
saru level is above on danger point
खतरे के निशान से 65 सेमी ऊपर बह रही सरयू, दहशत
विज्ञापन

कपरवार-रामजानकी मार्ग के करीब पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू नदी में पिछले एक सप्ताह से सैलाब उमड़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 66.50 मीटर से 65 सेमी ऊपर बह रहा है। नदी कपरवार रामजानकी मार्ग के करीब तक पहुंच गई है। नदी में बाढ़ आने से तटवर्ती गांव के लोगों में दहशत है।

शनिवार को सरयू नदी का जलस्तर 67.15 मीटर पर बह रहा है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में पांच सेमी की बढ़त नोट की गई है। नदी के उफनाने से बाढ़ का पानी कटइलवा गांव की ओर से बेलडांड़, नौकाटोला के रास्ते रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। परसियां-वशिुनपुर देवार के कुछ मोहल्लों के मार्गों पर पानी पहुंच गया है। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। प्रशासन ने भदिला और देवार में आवागमन सुचारु करने के लिए नावें लगा दी हैं। पैना पश्चिमी टोला स्थित पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश सिंह के घर से दक्षिण और उत्तर सत्यवान सिंह के घर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया है। इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed