फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sankalp yatra

Deoria News: भाजपा सरकार में बिना भेदभाव विकास

Fri, 26 Jan 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
sankalp yatra
देसही देवरिया के शाहजहांपुर गांव में पहुंची संकल्प यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड के शाहजहांपुर गांव में बृहस्पतिवार को भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि हरेंद्र जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य गांव की जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी व लाभ देकर उन्हें खुशहाल बनाना है।
विज्ञापन

पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव समाज के सभी लोगों का विकास हो रहा है। विशिष्ट अतिथि डाॅक्टर विनय राव और अंबुज शाही रहे। कार्यक्रम को अवधेश सिंह, हेमंत पाठक, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, विजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विजय श्रीवास्तव और वीरेंद्र यादव ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन मुन्ना लाल ने किया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

इस दौरान संयोजक एपीओ आलोक श्रीवास्तव, राजकेश्वर जायसवाल, हरिलाल सिंह, व्रतदेव विश्वकर्मा, विष्णु कुशवाहा, तौफीक, प्रभुनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।

भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया मतदाता सम्मेलन
देवरिया। भाजपा रामपुर कारखाना और बरियारपुर मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना परिसर में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा नेता नीरज शाही, दीपक जायसवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र गिरी, प्रीतम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, शिवम गुप्ता, मुकेश सिंह, सभासद मोनू मद्धेशिया, लड्डन, मो. जिकरुल्लाह, दुर्गेश मद्धेशिया, सतीश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed