{"_id":"58274dba4f1c1b067fb3bb7a","slug":"salt-the-rumor-people-are-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक को लेकर अफवाह, परेेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक को लेकर अफवाह, परेेशान रहे लोग
देवरिया
Updated Sat, 12 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
नमक का रेट बढ़ने की अफवाह पर लोगों ने नमक की खरीदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। 500 और 1000 के नोट बंद होने से नमक की किल्लत के अफवाह से लोग पूरे दिन हलकान रहे। शहर से देहात तक के अधिकांश दुकानदारों ने डेढ़ से दोगुने दाम पर नमक की बिक्री की। लोगों की मानें तो कई दुकानदारों ने नमक बेचने से ही मना कर दिया। इसको लेकर लोगों और दुकानदारों के बीच नोकझोंक के साथ ही हंगामे की स्थिति बन गई।
फोन और सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाओं नेे जिले के लोगों को सांसत में डाल दिया। कई जगहों पर नमक की जमाखोरी की चर्चाएं रही। शहर के राघवनगर, अबूबकर नगर, कसया बाईपास, उमानगर समेत कई जगहों पर दुकानदारों ने नमक देने से मना कर दिया। अबूबकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात को लोगों ने एक दुकान पर हंगामा किया।
लोग दुकान को खुलवाने की मांग कर रहे थे। शनिवार सुबह यह अफवाह गांवों के चौराहों तक पहुंच गई। तरकुलवा, कंचनपुर, गढ़रामपुर, महुआडीह, रामपुर गौनरिया, भटनी दादन, बरवामीर छापर, पिपरा मदन गोपाल समेत कई जगहों पर नमक डेढ़ से दोगुने दाम पर बिके। तरकुलवा कस्बे के एक दुकानदार ने बताया कि नमक का दाम ऊपर से बढ़ गया है।
विज्ञापन
इसलिए अधिक दाम लिया जा रहा है। राघवनगर के एक दुकान पर भी नोकझोंक हुई। निर्धारित मूल्य पर दुकानदार नमक देने को तैयार नहीं हुआ। ग्राहक की मानें तो अफसरों से शिकायत करने की धमकी देने पर 18 रुपये मूल्य का नमक 20 रुपये में दुकानदार ने दिया। कमोवेश यह हालात जिले के कई जगहों पर देखनेे को मिले।
दूसरी ओर सदर तहसील के गौरकोठी गांव में दो वाहन नमक की लोगों ने खरीदारी की। झूठी अफवाह फैलाकर एक किलोग्राम नमक 80 रुपये में बिका और आधा किलोग्राम नमक 50 रुपये में। गांव के मुकुल पाठक, मुन्ना पाठक, सनी राव, बाबू चंद्र राव आदि ग्राहकों ने खरीदा।