फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Safety measures were missed during the construction of the drain, risking accidents.

Deoria News: नाला निर्माण में सुरक्षा व्यवस्था छूटी..हादसे का खतरा

Mon, 22 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 22 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Safety measures were missed during the construction of the drain, risking accidents.
सीसी रोड में नाले की खुदाई करती पोकलैंड मशीन, फोटो संवाद
देवरिया। शहर में जलनिकासी के लिए बड़े नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से शहर में जलभराव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है पर नाला निर्माण में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने से नाला निर्माण राहगीरों के आफत बन गई है।
विज्ञापन

शहर में हनुमान मंदिर से लेकर सीसी रोड के किनारे से होते हुए अमेठी होकर कुर्ना नाला तक बड़े नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी चौड़ाई करीब दो मीटर और गहराई तीन मीटर के आसपास है।
विज्ञापन

अभी नाला का निर्माण रामनाथ देवरिया में छोटे हनुमान मंदिर से लेकर मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर देवरिया खास के बीच चल रहा है। इस बीच में जगह-जगह नाला के गड्ढा खोदकर लोहे की सरिया बांधकर ढलाई का कार्य चल रहा है। कई जगह अभी गड्ढे खोदे गए हैं। वहीं कई जगह सरिया बांधने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निर्माणाधीन नाला के दोनों ओर सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए गए हैं। नाला के एक ओर मकान व दुकानें होने से इधर के निवासियों को दिक्कत है पर दूसरी ओर सड़क होने से राहगीरों को खतरा है।
ठेकेदार ने कोई सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग नहीं की है। इसके चलते ठंड और कोहरे में बाहर से आने वाले व्यक्ति या वाहन इसमें गिरकर घायल हो सकते हैं।
अगर सरिया में फंस गए तो जान भी जा सकती है। शुरुआत में यहां ठेकेदार ने हरे रंग की पतली सी जूट के कपड़े की रेलिंग जैसा बनाया था पर कुछ ही दिन में यह फट गया। अब कोई सुरक्षात्मक घेरा नहीं है।
मुख्य सड़क होने से लगता है जाम : दिन में फोरलेन पर नो एंट्री नहीं होने से भारी वाहनों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक सीसी रोड की ओर मोड़ दिया जाता है। इधर से लोड ट्रक आदि गुजरते हैं। इसके चलते इस पर भारी आवागमन रहता है।

नाला निर्माण से कार्य दिवसों में इस पर जाम लग जा रहा है। इस बीच से आसपास के अलावा पकड़ी, खोराराम, रामलक्षन से शहर में आने वाले लोग भी आते-जाते हैं। इससे इधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाला निर्माण की धीमी गति व्यवसाय के साथ आम जनजीवन पर भी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed