Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Route to reach the tehsil office has to be changed

Deoria News: रेलवे स्टेशन, अस्पताल और तहसील पहुंचने के लिए बदलना पड़ रहा रास्ता

Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Nov 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Route to reach the tehsil office has to be changed
तहसील रोड पर लगा जाम।
सलेमपुर। कस्बे में गांधी चौक से तहसील गेट होते हुए सीएचसी तक रोजाना लगने वाले जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि जाम से बचने के लिए लोग तीन से चार किमी अतिरिक्त दूरी तय कर रेलवे स्टेशन, अस्पताल और तहसील पहुंच रहे हैं। मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले परिजन हों या मुकदमे की पैरवी के लिए ग्राम न्यायालय जाने वाले फरियादी, सभी मुख्य मार्ग के बजाय वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें समय से गंतव्य तक पहुंचने की गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


गांधी चौक से तहसील गेट तक जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण, सुबह लगने वाली सब्जी मंडी और भारी वाहनों की आवाजाही से रास्ता संकरा हो जाता है। हालात इतने खराब हैं कि बुधवार को जाम में वाहन फंसने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के बीच कपूरी गांव निवासी कलाधर मणि त्रिपाठी की मौत हो गई। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था में कोई प्रभावी बदलाव नहीं दिखा।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर जाम से बचने के लिए लोग अब रेलवे ओवरब्रिज से हरैया, नगर पंचायत कार्यालय और आजाद चौक होते हुए उत्तरी रेलवे ढाला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचते हैं। यहां से ब्लॉक कार्यालय, तहसील और रेलवे स्टेशन जाने के लिए आगे का रास्ता पकड़ते हैं। इस रास्ते से लोगों को करीब तीन से चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब उत्तरी रेलवे ढाला बंद हो जाता है। ऐसी स्थिति में वैकल्पिक मार्ग पर भी वाहनों की कतार लग जाती है। मरीजों और फरियादियों को यहां भी इंतजार करना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन


...

जाम से बचने को नहीं आती स्कूल बसें

स्टेशन रोड के जाम का असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। इस मार्ग से होकर विभिन्न विद्यालयों में जाने वाले बच्चों के लिए स्कूल बसें नहीं आती हैं। ऐसे में बच्चों को ही बस पकड़ने के लिए आगे जाना पड़ता है।

सुबह के समय सड़क पर वाहनों की भीड़ और संकरे रास्ते के बीच बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नगर के अष्टभुजा पाण्डेय, का कहना है कि मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सब्जी मंडी के लिए अलग स्थान निर्धारित करना जरूरी है। अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों के प्रवेश पर समय निर्धारित करने और रेलवे ढाला के आसपास यातायात प्रबंधन की व्यवस्था किए बिना समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अब हादसे का इंतजार करने के बजाय ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि मरीजों, स्कूली बच्चों, रेल यात्रियों और फरियादियों को रोजाना की इस परेशानी से निजात मिल सके।

...

इम्पैक्ट

25 दुकानदारों को नोटिस, नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई

– नगर पंचायत ने प्रचार वाहन से कराया एलान, जुर्माने के साथ होगी वसूली

– निर्धारित समय में जगह खाली नहीं करने पर जबरिया हटाया जाएगा अतिक्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत सड़क की पटरी पर दुकान लगाने वाले 25 व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें अतिक्रमण हटाकर जगह खाली करने की चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर जुर्माना लगाने के साथ वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर पंचायत प्रशासन जबरिया अतिक्रमण हटवाएगा।

नगर पंचायत की ओर से प्रचार वाहन के माध्यम से नगर में एलान कराकर व्यापारियों और आम लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल से सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जगी है। अब देखना है कि नोटिस और चेतावनी के बाद व्यापारी स्वयं अतिक्रमण हटाते हैं या नगर पंचायत को जबरिया कार्रवाई करनी पड़ती है।


कोट

तहसील रोड से जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। 25 दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है। खाली न करने पर जबरिया नगर पंचायत खाली कराएगी।

श्रीराम यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत

...

जल्द ही एक अभियान चलाकर अतिक्रमण खाली कराया जाएगा। ऐसे अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना भी होगा।

क्षितिज द्विवेदी, एसडीएम सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed